उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा ने हर्षोल्लास से 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया, जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा ने हर्षोल्लास से 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया, जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

 

 

हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा हाथरस ने हर्षोल्लास के साथ 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के जिला कार्यालय गौशाला रोड पर शुक्रवार को ध्वजारोहण कर 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमे एसोसियेशन के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने एसोसियेशन के जिला कार्यालय गौशाला रोड पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियो ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने सबका स्वागत किया और कहा कि इस पर्व का उद्देश्य एकता, अखंडता वजन हित कल्याण है। इस बार गणतंत्र दिवस का थीम भारत लोकतंत्र की जननी और विकसित भारत है। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एक मीटिंग आहूत की गई। जिसमे उपस्थित पदाधिकारियो का एक दूसरे से परिचय कराया गया। जिसमे मुख्य से जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक बृजेश सिंह, रविंद्र शास्त्री, , अखिलेश वार्ष्णेय, पी,एन शर्मा, अंकित शर्मा, मनोज शर्मा, आरिफ, मनोज दीक्षित, यतेंद सेंगर, महादेव अटल, गोविंद ठाकुर, मोहित गोस्वामी राजकुमार वार्ष्णेय, धर्मेंद्र सिंह,,आनंद सिसोदिया, आक्रोश वार्ष्णेय, रोहन पाठक, दीपक उपाध्याय, आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।

Related posts

Leave a Comment