युवक / महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का किया गया वितरण

युवक / महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का किया गया वितरण
जयप्रकाश वर्मा
सोनभद्र।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद सोनभद्र के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत महानिदेशालय लखनऊ द्वारा इस जनपद को 90 युवक 90 महिला इस प्रकार कुल 180 मंगल दलों हेतु उपलब्ध कराई गई प्रोत्साहन स्वरुप खेल सामग्री का वितरण श्री संजीव कुमार गौड़ राज्य मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण उत्तर प्रदेश के कर कमलो द्वारा दिनांक 18/07/2023 विशिष्ट खेल स्टेडियम तियरा रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में किया गया इसके पूर्व शशि भूषण शर्मा जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं डी0 पी0 सिंह जिला क्रीडा अधिकारी संयुक्त रूप से राज्य मंत्री का स्वागत बैज अलंकरण व माल्यार्पण कर किया गया। समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ ने ग्रामीण युवाओं और युवतियों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप लोग गाँवो मे जाकर संचालित कराये तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करें। आप खेल के क्षेत्र में अपने गांव जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करें ताकि सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन युवक मंगल दल के अध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित द्वारा किया गया। इस मौके पर मोहन सिंह कुशवाहा सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र चुर्क डीपी सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी सोनभद्र प्रदीप कुमार सिंह व्यायाम प्रशिक्षक रवि शंकर कुशवाहा बी0ओ0 पी0आर0डी0 रावटसगंज, अनुज त्रिपाठी बी0 ओ0पी0आर0डी0 घोरावल, धर्मेंद्र कुमार सिंह बी0 ओ0पी0आर0डी0 दुद्धी, विकास दुबे बी0ओ0पी0आर0डी0 म्योरपुर, नंदकिशोर सिंह जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों युवक मंगल दल / महिला मंगल दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment