नगर निकाय चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस का जनता को वचन

नगर निकाय चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस का जनता को वचन

नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में साफ सुथरी सड़कें, नालिया और गलिया होंगी। प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। धार्मिक स्थानों एवं पार्कों का सौन्दरीकरण ।

पर्यावरण की उच्च गुणवत्ता का पालन ।

हर गरीब, बेसहारा व निशक्तजन को इन्दिरा कैन्टीन के माध्यम से मुफ्त भोजन की व्यवस्था की जायेगी।

हर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उच्च कोटि के पुस्तकालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर प्रकार के अखवार एवं पत्रिकाओं की व्यवस्था होगी।

छुट्टा जानवरों से पूर्ण रूप से निजात हेतु आश्रय स्थल का निर्माण कराया जायेगा। संचारी रोग के रोकथाम के लिए समय-समय पर दवाओं एवं कीटनाशकों का नियमित रूप से छिड़काव कराया जायेगा।

नालियों में जलभराव न हो, सड़कें साफ-सुथरी रहें इसलिए जल निकासी का बेहतर प्रबन्धन किया जायेगा।

नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधीन अस्पतालों, विद्यालयों को उच्च गुणवत्तायुक्त बनाया

जायेगा।

नगर निगमों के अलावा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में बेहतर चिकित्सीय सुविधा आम नागरिकों के लिए मुफ्त सुनिश्चित करायी जायेगी।

रेहड़ी, ठेला और साप्ताहिक बाजारों के लिए उचित स्थान का प्रबन्ध निःशुल्क रूप से सुनिश्चित कराया जायेगा सीवर लाइन को एस०टी०पी० (सीवर ट्रीटमेन्ट प्लांट) से निश्चित तौर पर जोड़ने की व्यवस्था होगी।

कूड़ा निस्तारण के लिए सुनिश्चित व्यवस्था करायी जायेगी।

मकान और जलकर व्यवस्था को सस्ता और सुलभ बनाया जायेगा।

सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, अस्पताल, मॉल आदि के पास स्थित पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित, सुन्दर और सत्ता किया जायेगा।

धार्मिक उत्सवों और आयोजनों पर बिना भेदभाव के सभी धर्मस्थलों के साफ-सफाई, लाइटिंग और शुद्ध पेयजल की मुफ्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी।

ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों की फ्री उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी

Related posts

Leave a Comment