सेवानिवृत्ति से पूर्व सीओ मुन्ना उपाध्याय के सम्मान में विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन

सेवानिवृत्ति से पूर्व सीओ मुन्ना उपाध्याय के सम्मान में विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन

कर्नलगंज,गोण्डा। बेहद सादगी पसंद,कर्तव्यनिष्ठ और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय के सेवानिवृत्ति होने से पूर्व उनके सम्मान में शुक्रवार शाम को प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज सुधीर कुमार सिंह द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति रहे। इस आयोजित कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी दतौली ने अपने शायराना अंदाज में किया। कर्नलगंज में लम्बे समय तक सेवारत रहे और 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय वर्तमान में यातायात क्षेत्राधिकारी गोंडा के पद पर तैनात हैं। सेवाकाल के दौरान कर्नलगंज में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले हरदिल अजीज रहे मुन्ना उपाध्याय ने विगत विधानसभा चुनाव में आई तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराया जो उनके कार्यकाल में उनके सूझबूझ की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। शुक्रवार को सनराइज गार्डन में उनके सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा क्षेत्राधिकारी के कार्यकाल और उनके द्वारा कठिन परिस्थितियों में बिना किसी तनाव के मामलों का सरलता से निस्तारण किये जाने की सराहना की गई। वहीं कार्यक्रम में उनके कार्यकाल को याद करते हुए कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी भावुक दिखाई पड़े। यही नहीं विदाई समारोह में भारी जमावड़ा रहा। इस दौरान उप जिलाधिकारी हीरालाल, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह गोंडा, तहसीलदार नरसिंह नारायन वर्मा, लक्ष्मी कांत गौतम सीओ सिटी,विनय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज,शिल्पा वर्मा क्षेत्राधिकारी सदर,संसार सिंह राठी सीओ तरबगंज,सौरभ कुमार वर्मा सीओ, नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनकापुर चितवन कुमार सहित कई थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा,नागेश्वर नाथ पटेल,उमेश सिंह,सुनील तिवारी,आशीष कुमार वर्मा समेत स्थानीय कोतवाली स्टाफ और नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष शमीम अच्छन, रामजीलाल मोदनवाल,रफी उल्लाह अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह,उमेश चंद्र मिश्र,अल्ताफ रायनी, सहित कई गणमान्य नागरिक व जिले के कई पुलिस व राजस्व विभाग अधिकारी व मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment