357 वें प्रकाशोत्सव पर संगतों का लगा हुजूम

357 वें प्रकाशोत्सव पर संगतों का लगा हुजूम

डॉ0कल्पराम त्रिपाठी
ब्यूरोचीफ गोण्डा

गोण्डा, मुख्यालय के करनैलगंज में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा करनैलगंज में आज सुबह से ही हर्षोल्लास का माहोल रहा। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हरजीत सिंह सलूजा एवं सेक्रेट्री जोगिंदर सिंह जानी ने बताया कि प्रातः काल से ही संगतों का आना जारी‌ हो गया जो कि देर रात तक चलता रहा। समाज के सभी वर्गों ने इस पुनीत अवसर पर कार्यक्रम में भाग भी लिया और कार्यक्रम संचालन में सहयोग भी किया। सेक्रेट्री सरदार जानी ने बताया कि इस पावन मौके पर विधायक अशोक सिंह सहित भाजपा से जुड़े तमाम पदाधिकारियों,सांसद प्रतिनिधि के अलावा गुरुद्वारा बड़गांव साहिब के प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया एवं ज्ञानी अशोक सिंह को भी सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान हंसा बैण्ड,गतका पार्टी,भांगड़ा ग्रुप,ढोल नगाड़ा ग्रुप, लखनऊ से आये बैण्ड और लखनऊ से आयी ट्रेक्टर ट्राली पर फूलों से सजी पालकी साहिब की छटा देखती बनती थी उस पर नगर कीर्तन में चल रहे पांच प्यारें गर्व का अनुभव करा रहे थे। महिलाओं द्वारा शबद गायन ने वातावरण भक्तिमय बना रखा था। कार्यक्रम संचालन में युवा कमेटी का विशेष सहयोग रहा

Related posts

Leave a Comment