व्यापारियों ने किया नवागत थाना अध्यक्ष का जोरदार स्वागत ,थाना प्रभारी ने दिलाया सुरक्षा और सहयोग का भरोसा

व्यापारियों ने किया नवागत थाना अध्यक्ष का जोरदार स्वागत ,थाना प्रभारी ने दिलाया सुरक्षा और सहयोग का भरोसा

बहसूमा। बहसूमा थाने के नवनियुक्त थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार को बहसूमा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने थाना अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बहसूमा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों,सदस्य एवं कार्यकारिणी ने अध्यक्ष आशीष सिंघल के नेतृत्व में बहसूमा थाने में थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। व्यापारियों एवं थाना अध्यक्ष के बीच व्यापारी हित के लिए चर्चा हुई। वही थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। बता दे कि मंगलवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष सिंघल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकारिणी ने बहसूमा थाना परिसर में पहुंचकर नवनियुक्त थाना प्रभारी अमरीश कुमार शर्मा से मुलाकात की और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष सिंघल ने सभी का परिचय कराया। थाना प्रभारी अमरीश कुमार शर्मा ने व्यापारियों का आभार जताया और उनसे समस्या के बारे में चर्चा की उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष आशीष सिंघल, संरक्षक प्रमोद कुमार गर्ग, प्रदीप जैन, ओमवीर प्रजापति, दिनेश सिंघल, जयपाल टेलर, सुधीर अहलावत, महेश अजराडिया, सरदार करनैल सिंह, पंकज महेश्वरी, अतुल भाटी, विपुल अग्रवाल, अजय सोनी, मनोज गर्ग ,राजन माहेश्वरी, सचिन अग्रवाल, नवनीत महेश्वरी ,विनीत गोयल, विशाल रस्तोगी, प्रवीण नागर, संजीव गर्ग, इसरार मलिक, सर्वेश प्रजापति, प्रवीण, जावेद मोहित सिंघल, रिंकू रस्तोगी, अर्जुन सराफ आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment