कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने रिसॉर्ट का किया उद्घाटन।

कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने रिसॉर्ट का किया उद्घाटन।

 

बहराइच

कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार के निशानगाढ़ा वन क्षेत्र से सटे ग्राम मटेही गांव में पर्यटकों को स्टे होम सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रगतिशील कृषक स्व. रेशम सिंह की पुत्री रंजीत कौर द्वारा निर्मित द फॉरेस्ट रिसॉर्ट का प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मा. राज्य मंत्री श्री औलख ने अन्य अतिथियों के साथ रिसार्ट का निरीक्षण की पर्यटकों के लिए विकसित की गई सुविधाओ का जायज़ा लेते हुए रिसार्ट की स्वामिनी रंजीत कौर के प्रयासों की सराहना की तथा रिसार्ट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इसी दौरान श्री औलख ने प्रगतिशील कृषकों, स्थानीय गणमान्य व संभ्रान्तजन से शिष्टाचार भेंट भी की।
इस अवसर पर उप निदेषक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक बी.पी. शाही, डॉ. के.एम. सिंह व डॉ. एसबी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा, परियोजना अधिकारी आर.के. वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन, प्रगतिशील कृषक, व प्रकृति प्रेमी मौजूद रहे।

रिपोर्टर ‌सुमन राय

Related posts

Leave a Comment