मादक पदार्थ के साथ कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय

मादक पदार्थ के साथ कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 6,12,2022 को थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त दुर्गाप्रसाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 320 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. दुर्गा प्रसाद पुत्र महाराज बली नि0 दत्तनगर थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-569/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 320 ग्राम अवैध गाँजा बरामद।
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 अंकित सिंह मय टीम।

Related posts

Leave a Comment