*जैन धर्म की सर्वोच्चय साध्वी गर्णीनि प्रमुख ज्ञान मति माता जी ससंघ का ननिहाल पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत* महमूदाबाद (सीतापुर),

*जैन धर्म की सर्वोच्चय साध्वी गर्णीनि प्रमुख ज्ञान मति माता जी ससंघ का ननिहाल पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत*
महमूदाबाद (सीतापुर),

जैन धर्म की सर्वाच्च साध्वी भारत गौरव गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माता जी का भव्य मंगल प्रवेश शनिवार की सुबह महमूदाबाद में हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित जैन अनुयायियों ने गाजे-बाजे के साथ आर्यिका ज्ञानमती माता का नगर में प्रवेश कराया और शोभायात्रा के माध्यम से उन्हें जैन मंदिर तक पदविहार कराया। मंदिर जी में आर्यिका माता ने प्रवचन कर धर्म प्रभावना की।
अयोध्या विकास का संकल्प लेकर हस्तिनापुर से अयोध्या तक विहार कर रही जैन धर्म की सर्वाच्च साध्वी ज्ञानमती माता जी, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता का संघ सहित सुबह बिलौली बाजार से महमूदाबाद के लिये पदविहार शुरू हुआ। आर्यिका संघ के महमूदाबाद पहुॅंचने पर जैन अनुयायियों ने जोरदार जयकारे लगाए और नगर सीमा पर भव्य स्वागत किया। आर्यिका संघ ने इंदौरा वार्ड स्थित भगवान ऋषभदेव तीर्थ क्षेत्र पर प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के दर्शन पूजन किया। आर्यिका संघ के सानिध्य में श्रीजी की पंचामृत अभिषेक सम्पन्न हुआ। जिसमें पुरूष, महिलाओं, बच्चों ने हिस्सा लिया। तत्पश्चात शोभायात्रा के माध्यम से जयकारे लगाते हुए स्टेडियम, बस स्टॉप , नई बाजार होते हुए प्राचीन दिगम्बर जैन पहुॅंचा। महिलाओं ने नृत्य आदि प्रस्तुत कर आर्यिका संघ का स्वागत किया। मंदिर जी में प्रवचन करते हुए आर्यिका ज्ञानमती माता ने जैन धर्म की महत्ता को विस्तार से बताया। इस अवसर पर पुलिस प्रसासन की सुरक्छा व्यवस्था के साथ नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अम्ब्रीश गुप्त, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अतुल वर्मा, प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन, जैन समाज संरक्षक कोमल चन्द्र जैन, अध्यक्ष अरूण जैन, नीरज जैन, सागर जैन,अनुज जैन, सुभम जैन आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment