रिपोर्ट कृष्ण पाल सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट कृष्ण पाल सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ उत्तर प्रदेश

साहिब श्री गुरु नानक देव जी का 553 वाॅ अवतार पर्व गुरुद्वारा तप स्थान पक्की संगत अहियापुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गयाl

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने भी जगह-जगह गुरु का संदेश सुनायाl

प्रयागराज /8 नवंबर 2022 को साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 553 वाॅ अवतार पर्व गुरुद्वारा तप स्थान पक्की संगत अहियापुर प्रयागराज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारा प्रांगण में पहुंचकर श्री साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के आगे मत्था टेक कर पंक्तिबध बैठकर शब्द कीर्तन, गुरु इतिहास,अरदास,हुकुमनामा के उपरांत अटूट लंगर गुरु का वितरित हुआl महंत ज्ञान सिंह जी की देखरेख में संपन्न हुआl
वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जगह-जगह चौपाल लगाकर गुरु का उपदेश आम जनता को पढ़कर सुनायाl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साहिब श्री गुरु नानक देव जी हमेशा कुरीतियों,आंडबरो,रूढ़ीवादी परंपराओं के दलदल से बाहर निकलने और सबका भला करने की शिक्षाएं देते हैंl उन्होंने ही दुनिया को पांच प्रमुख विकारों सत्ता,धन,रूप,जाति और जवानी से बचने की शिक्षा दी है साहिब श्री गुरु नानक देव जी ने सभी धर्म और जाति को एक समान समझने की शिक्षा दीl

Related posts

Leave a Comment