गंगा स्नान के लिए व्यवस्था पूर्ण, आज होगा उद्घाटन

गंगा स्नान के लिए व्यवस्था पूर्ण, आज होगा उद्घाटन

बहसूमा। रामराज थाना क्षेत्र के धर्मपुरा घाट में लगने वाले पूर्णिमा मास यानी गंगा स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिसमें थाना प्रभारी रामराज ने सुरक्षा की दृष्टि में बैरिकेडिंग एवं स्नान करने वाली जगह पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। गंगा स्नान मेले के लिए दुकानें भी सजने लगी है। संस्था द्वारा साफ सफाई व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालु अपने टेंट लगा चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने गंगा पर अंदर जाने के लिए पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है। थाना प्रभारी ने पुलिसफोर्स को साथ लेकर चेकिंग भी की। जिसका उद्घाटन भाजपा नेताओं द्वारा रविवार को किया जाएगा। बताते चलें कि आगामी 8 नवंबर को गंगा स्नान यानी कार्तिक पूर्णिमा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए रामराज थाना क्षेत्र के धर्मपुरा घाट में गंगा स्नान यानी कार्तिक पूर्णिमा के लिए श्रद्धालुओं का जाना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं ने अपने टेंट गंगा किनारे लगा दिए हैं। कार्तिक पूर्णिमा के लिए थाना प्रभारी रामराज अक्षय शर्मा ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर चेकिंग अभियान किया। जिसमें वाहनों के लिए बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान कराने के लिए कड़े इंतजाम करा दिए गए हैं। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि गंगा स्नान कराने के लिए गंगा किनारे बैरिकेडिंग लगाई गई है। श्रद्धालुओं को गंगा के बीचो बीच जाने के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने जगह जगह पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि गंगा स्नान के समय शराब, नशा आदि चीजों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। जिसकी तंबू में जाकर चेकिंग अभियान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक कल्चर से गंगा स्नान करें ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। गंगा स्नान को शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसमें साफ सफाई व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। 6 नवंबर को भाजपा वरिष्ठ नेताओं द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment