रिपोर्ट एह तसामुलहक खा
धनेगा में गणतंत्र दिवस पर ओलंपियाड व खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
गोरा, पीलीभीत।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को धनेगा मुख्य बाज़ार में कौन बनेगा विजेता को साइकिल देकर सम्मानित किया गया सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को शिक्षा, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में दो वर्गों में शैक्षणिक ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। A (कक्षा 6–8) में
प्रथम पुरस्कार नई साइकिल मोहम्मद उस्मान ने जीता।
द्वितीय पुरस्कार स्कूल बैग मिनी स्टडी टेबल तृतीय पुरस्कार टेबल लैम्प प्रदान किया गया।B (कक्षा 9–10) में प्रथम पुरस्कार स्टडी टेबल मोहम्मद फरहान ने प्राप्त किया।
द्वितीय पुरस्कार स्कूल बैग मिनी स्टडी टेबल मोहम्मद आबिद ने जीता। तृतीय पुरस्कार टेबल लैम्प दिलनवाज़ को मिला।सभी प्रतिभागी छात्रों को मेडल एवं किताबें देकर सम्मानित किया गया।खेल प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ प्रथम – दिलशाद (ट्रॉफी, मेडल व ₹800)
द्वितीय मोहम्मद इबादिल (ट्रॉफी, मेडल व ₹500 तृतीय वीरेन्द्र कुमार ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र व ₹300)
400 मीटर दौड़ प्रथम फैसल द्वितीय मोहम्मद वाक़िब तृतीय – मोहम्मद आमन तीनों को 100 मीटर की तरह ही पुरस्कार दिए गए 1600 मीटर दौड़ प्रथम ,प्रिंस कुमार,द्वितीय – मोहम्मद शहनवाज़ तृतीय संदीप कुमार,सभी को ट्रॉफी, मेडल व नकद पुरस्कार दिए गए) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरती महेन्द्र, नूर अहमद अज़हरी और ज़ैन रज़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक ज़िशान ख़ान एवं उनकी टीम ने किया।आयोजक ज़िशान ख़ान का समाज के लिए संदेश
आज का बच्चा ही कल का भारत है। अगर हम आज अपने बच्चों को पढ़ाई, अनुशासन और सही दिशा नहीं देंगे, तो कल हम मजबूत राष्ट्र की उम्मीद नहीं कर सकते। हमारा उद्देश्य सिर्फ़ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि सोच बदलना है। मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूँ कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और उन्हें बेहतर इंसान बनf में सहयोग करें।