राजधानी लखनऊ

राजधानी लखनऊ में थाना हुसैनगंज पुलिस की मिली भगत से चारबाग टाटा मोटर क्षेत्र छितवापुर पुलिस चौकी व लोको पुलिस चौकी क्षेत्र में कई बार मारपीट के बाद डग्गामार बसों पर लगभग दो माह तक रोक लगने के बाद फिर लगभग आधा दर्जन से अधिक डग्गामार बसें गुप्ता चौराहे के सुबह 7 बजें से आस पास खड़े होने से जहाँ जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है वहीं सुबह ट्रेनों से दूसरे शहर में नौकरी करने वाले एमेस्टीहोल्डर को स्टेशन पहुंचने में देरी हो जाने से ट्रेन तक छुट जाती है

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को दो डग्गामार बस मालिकों व कर्मचारियों के बीच छितवापुर पुलिस चौकी के सामने जमकर लाठी डंडे व लोहे की राड तक चली स्थानीय छितवापुर पुलिस जानते हुए भी कोई कार्यवाही आज तक नही की गई है जिससे डग्गामार बस मालिकों के हौसले बुलंद होकर टाटा मोटर्स व यातायात पुलिस बूथ के पास सुबह डग्गामार बसें सड़को पर आड़ी तिरसी खड़ी करके सवारिया भर रहे है ।

 

इण्डिया एक्सप्रेस न्यूज टीम की खास रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment