गोवध निवारण अधिनियम का वांछित गिरफ्तार भेजा जेल

गोवध निवारण अधिनियम का वांछित गिरफ्तार भेजा जेल

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 3,10,2022 को थाना करनैलगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना गोवध निवारण अधि0 के वांछित अभियुक्त करिया उर्फ सरवन कुमार को कुर्मिन पुरवा ग्राम मुंडेरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त दिनांक 24.09.2022 को अपने साथियों के साथ मिलकर एक लोडर में 01 अदद बैल व 03 अदद पाडा लाद कर काटने हेतु ले जा रहे थे कि करनैलगंज पुलिस द्वारा बहद ग्राम कुर्मिनपुरवा के पास से एक अदद लोडर व गौवंशो सहित अभियुक्त वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसमें अभियुक्त करिया उर्फ सरवन अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. करिया उर्फ सरवन कुमार पुत्र छेदी नि0 खाले पुरवा लालेमऊ थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-470/22, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0 व 207 एम0वी0ऐक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह मय टीम।

Related posts

Leave a Comment