दुष्कर्म करने का वांछित गिरफ्तार भेजा जेल

दुष्कर्म करने का वांछित गिरफ्तार भेजा जेल

 

रंजीत तिवारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 3,10,2022 को थाना करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चौरी चौराहे के पास से दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त निबरू उर्फ रमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना करनैलगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. निबरू उर्फ रमाशंकर पुत्र अनन्तराम नि0 ग्राम लोधनपुरवा मौजा सर्वांगपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-177/22, धारा 376 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 अंकित सिंह मय टीम।

Related posts

Leave a Comment