बाराबंकी,
रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी
*स्लग–पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 की मौत, 3 घायल खेतो में फैला फैक्ट्री का मलबा*
उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय बराई में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया | जबकि धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की छत और दीवारें उड़ गई, और आस–पास के खेतों व मकानों में मलबा बिखर गया | हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए | वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस–पास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई | सैकड़ों लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े | मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि दो लोगों के शरीर के टुकड़े दूर खेतों तक जा गिरे | विस्फोट के बाद फैक्ट्री में लगातार छोटे-छोटे धमाके होते रहे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा | धुएं और आग की लपटों ने आसमान को ढक लिया, जिससे राहत कार्य में भी कठिनाई हुई विस्फोट की सूचना मिलते ही टिकैतनगर पुलिस, फायर ब्रिगेड, और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए | बचाव और राहत कार्य तेज़ी से जारी है | पुलिस ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश अभियान शुरू कर दी है | फैक्ट्री परिसर को सुरक्षा कारणों से चारों ओर से घेर लिया गया है | प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह पटाखा फैक्ट्री वैध लाइसेंस लेकर संचालित की जा रही थी | लेकिन फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ |ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में कई बार प्रशासन को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई पुलिस अब फैक्ट्री मालिक और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है | साथ ही विस्फोट के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है |
रिपोर्ट–मोहम्मद इबरान, बाराबंकी