फुलवारी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर ‘फूड एंड गेम्स फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन

फुलवारी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर ‘फूड एंड गेम्स फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन

गोंडा: फुलवारी पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों वीर विक्रम सिंह, क्रांति सिंह अविनाश सिंह, नीता सिंह मानेजर तथा मालती सिंह द्वारा रिबन काटकर की गई।

इसके उपरांत विद्यालय की प्राचार्या शैव्या मिश्रा, उप-प्राचार्य अभिषेक शर्मा, एवं ज्योति मैम ने माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौम्या मैम ने की।

बाल दिवस के इस उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा प्रस्तुत लाइव म्यूज़िक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शिक्षकों की ओर से लगाए गए फूड स्टॉल बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रहे। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएँ और मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की सफल आयोजन में सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment