वोकल फ़ॉर लोकल से स्थानीय उत्पादों को मिलेगा

वोकल फ़ॉर लोकल से स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला समूहों की भूमिका अहम।चंदन राम दास बागेश्वर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर लोकल फार वोकल के तहत विशेष कार्य किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडेक्ट पर कार्य करके स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद के प्रमुख उद्योगों को बढावा देकर उत्पादन व विपरण पर सरकार द्वारा कार्य किया जायेगा।
मुख्य अतिथि श्री दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हमेशा स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में स्थानीय उत्पादों पर आधारित लघु, कुटीर एंव ग्रामोद्योग को बढावा दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार विकसित किया जाए। श्री दास ने वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा कियें जा रहें कार्यो की सराहना की। प्रदेश में जडी-बूटी उत्पादन की संभावनों को देखते हुए सरकार इस क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि बडे उद्योग पहाडी क्षेत्रों में भी लगायें जाए ताकि यहां की जनता को रोजगार के संसाधन मिले। श्री दास ने कहा कि जनपद में खडिया आधारित उद्योग लगाने पर कार्य किया जा रहा हैं।
जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का उत्पादन होता है, इससे आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा हैं इसके लिए जनपद में महिलाओं को कई प्रशिक्षण दियें जा रहे है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले उद्योगो का भ्रमण कराने के निर्देश संबंधित विभोग को दियें। इस दौरान उन्होंने उत्पादों की ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने भी स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वंय सहायता समूह के कार्यो की सराहना की।
मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से समूह व उनके सदस्य महिलाओं को पहचान मिलती है, साथ ही उनकी आर्थिक वृद्धि होती हैं। उन्होंने कहा हमारे स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने में स्वंय सहायता समूह की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विकास होगा, तो परिवार के साथ ही समाज का विकास होगा। जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या ने बताया कि जनपद में सात कलस्टर लेवल फेडरेशन व 173 ग्राम संगठन कार्य कर रहें हैं, जिसमें लगभग 1869 स्वंय सहायता समूह कार्यरत हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी हरगिरि, खंड विकास अधिकारी आलोक भण्ड़ारी, नगर अध्यक्ष भाजपा रमेश तिवारी, जिला महामंत्री डॉ राजेन्द्र परिहार, रवि करायत, एनआरएलएम समन्वयक नीरज जोशी आदि उपस्थित थे। बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट

Related posts

Leave a Comment