शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

बहसूमा। बहसूमा में स्थित भगत सिंह चौक पर शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिमा स्थल को तिरंगे गुब्बारों व तिरंगी झंडियों से भव्य रूप से सजाया गया था। शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान सभी लोगों ने युवा क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए क्रांतिकारी को याद किया। इस अवसर पर विजय अहलावत ने भगत सिंह के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किया । वही मास्टर लोकेंद्र ने बताया कि देश को आजाद करवाने के लिए भगत सिंह ने युवावस्था में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे जो कि युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। बता दें कि बहसूमा में स्थित भगत सिंह चौक पर शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने देश के सपूत को याद किया और उनके रास्ते पर चलकर देश सेवा का संकल्प लिया। मास्टर लोकेंदर ने केक काटकर भगत सिंह का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मास्टर लोकेंद्र सिंह, गोविंद उपाध्याय, सुनील पंवार, मनीष अहलावत, गुलिया अहलावत, सोनू चौधरी, डॉक्टर गगन कुमार, संकी सिंघल,मोनू चौधरी, विजय अहलावत आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment