बुलन्दशहर,
रिपोर्ट–जावेद खान, बुलन्दशहर
स्लग–भारी वर्षा के दौरान बच्ची के बह जाने के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष
ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद बुलन्दशहर से जहाँ कल बारिश में बह गई मासूम छात्रा के घर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने परिजनों को दी सांत्वना | आज जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने मासूम बेटी के परिजनों से मुलाकात की, जो कल भारी वर्षा के दौरान जलभराव में स्कूल से लौटते समय बह गई थी | डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने कहा उस परिवार का दर्द शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। एक माँ की सूनी आँखें, पिता की बेबसी, एक बेटी पूरे समाज की आशा, मुस्कान और भविष्य होती है | आज पूरा बुलन्दशहर इस दुःख की घड़ी में उस परिवार के साथ खड़ा है और उस परिवार की पीड़ा को महसूस कर रहा है | ईश्वर से मेरी विनम्र प्रार्थना है कि इस मासूम बच्ची का शीघ्र पता चले और इस असहनीय प्रतीक्षा का अंत हो, प्रभु परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें | हम सभी इस बेटी के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना करें और उसके परिवार के साथ संवेदनाओं के साथ खड़े रहें |
रिपोर्ट–जावेद खान, बुलन्दशहर