जाफ़ा एसटीपी मेक इन इंडिया एक्वा फीड पार्टनर कॉन्फ्रेंस 2026 का लखनऊ में सफल आयोजन
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसांस में जाफ़ा एसटीपी मेक इन इंडिया एक्वा फीड पार्टनर कॉन्फ्रेंस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से जुड़े एक्वाकल्चर एवं एक्वा फीड उद्योग के विशेषज्ञों, साझेदारों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उद्योग के विकास, आधुनिक तकनीक तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ए. डी. नाथ, संचालन प्रमुख (एक्वाकल्चर ऑपरेशन हेड) ने कहा कि भारत में एक्वाकल्चर उद्योग तेजी से प्रगति कर रहा है और गुणवत्तापूर्ण एक्वा फीड, आधुनिक तकनीक तथा मजबूत साझेदारी के माध्यम से इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने “मेक इन इंडिया” की भावना के अनुरूप स्वदेशी उत्पादन, नवाचार और टिकाऊ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर बल दिया।
सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अर्दी बुडियोनो, डाक्टर एरविन सुवेंडी, जॉनी सुसांतो, एरिक हरजादी लिस्नान तथा डाक्टर अल्बर्ट जॉर्ज टैकोन ने भी अपने विचार साझा किए
इण्डिया एक्स्प्रेस न्यूज से संजय सक्सेना के साथ अभिषेक की खास रिपोर्ट