राष्ट्र नमन दैनिक। समाचार पत्र संवाददाता नबी अहमद 

राष्ट्र नमन दैनिक। समाचार पत्र संवाददाता नबी अहमद

 

 

लखनऊ कमिश्नरेट अमीनाबाद थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक झांकी ने मोहा मन, पुलिसकर्मियों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया कान्हा का जन्मोत्सव

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लखनऊ कमिश्नरेट के थाना अमीनाबाद परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावटी झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी भी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान एवं प्रसाद भी तैयार कराया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार चतुर्वेदी, एडीसीपी एवं एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम सहित थाना अमीनाबाद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

भक्ति और सौहार्द से सराबोर रहा थाना परिसर

जन्माष्टमी के आयोजन के दौरान थाना परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। आकर्षक फूलों से सजी झांकी, रंग-बिरंगे गुब्बारों की सजावट और धार्मिक माहौल ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारियों के साथ पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

अमीनाबाद थाने में आयोजित जन्माष्टमी समारोह ने यह संदेश दिया कि पुलिस परिवार अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक पर्वों को भी मिल-जुलकर मनाता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी लोगों में खासा उत्साह नजर आया, समाचार पत्र,लखनऊ अमीनाबाद थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सजाई गई भव्य झांकी एवं कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी।

Related posts

Leave a Comment