उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के
पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 के कुशल नेतृत्व में शाहजहाँपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई
गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 02.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार जनपद शाहजहाँपुर में सर्विलांस सेल/जनपदीय एस0ओ0जी0 व थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए कुल 151 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत-35 लाख रु0) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/ शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर