* इस वक्त की बड़ी और अहम खबर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट* की 

* इस वक्त की बड़ी और अहम खबर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट* की

 

गुरु पूर्णिमा के पावन एवं आध्यात्मिक अवसर पर दिनांक 29 जुलाई 2026 को गोरखपुर पहुंचकर राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट, भारत, नई दिल्ली के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं गुजरात व महाराष्ट्र राज्य प्रभारी, तथा विश्व हिंदू महासंघ, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री आदरणीय *श्री प्रेमपाल महाराज जी ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से पांचवी बार मुलाकात शिष्टाचार भेंट की।*

 

इस अवसर पर श्री प्रेमपाल महाराज जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट सामाजिक, धार्मिक, मानवीय एवं जनकल्याणकारी मूल्यों के प्रति समर्पण तथा सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाली रही।

 

भेंट के दौरान संगठन की गतिविधियों, संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण, समाज के विभिन्न वर्गों के हितों की रक्षा तथा जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। साथ ही संगठन के माध्यम से मानवाधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक समरसता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनहित से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के प्रति उनके सतत प्रयासों की सराहना करते हुए श्री प्रेमपाल महाराज जी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

 

यह शिष्टाचार भेंट संगठन की भावी कार्ययोजनाओं, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाली रही। महराज जी के साथ रामपाल, चंद्रपाल राही मंडल अध्यक्ष गोरखपुर आदि सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहें

Related posts

Leave a Comment