बरेली,
रिपोर्ट–डॉक्टर.मुदित प्रताप सिंह, बरेली
स्लग–बहगुल नदी में डूबे 12 वर्षीय किशोर की दूसरे दिन शव मिलने से हड़कंप, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव से एक दुखद भरी घटना सामने आई है | मिली जानकारी के अनुसार पनवडिया गांव के पास बहगुल नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव सोमवार सुबह घटना स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया | शव मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई` | जानकारी के अनुसार रविवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पनवडिया के पास वह रही बहगुल नदी में चार बच्चे नहाने गए थे | नहाते समय बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे | जबकि मौके पर मौजूद विकास एवं अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर दीपक, विपिन और बॉबी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चौथा उनका साथी प्रवीन पुत्र नन्हे निवासी रहपुरा जागीर पानी में लापता हो गया | वहीं घटना की सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, और सूचना मिलते ही मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी घटना स्थल पर पहुंचे, और उसके बाद एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू कराया गया | रविवार देर रात तक चलाए गए अभियान में प्रवीन का कोई पता नहीं चल सका | हालांकि दुसरे दिन यानी सोमवार सुबह प्रवीन का शव घटनास्थल से लगभग मात्र 3 किलोमीटर दूर उतरता हुआ मिला | बताया जा रहा है कि पानी में अधिक समय तक रहने के कारण शव फूलकर ऊपर आ गया और बहते हुए आगे निकल गया था | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | घटना के बाद मृतक प्रवीन की मां उषा देवी पिता नन्हेंलाल एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है | ग्रामीणों ने बताया कि रहपुरा जागीर गांव निवासी नन्हें लाल के पांच बच्चे हैं जिसमें मृतक प्रवीन सबसे छोटा था |
रिपोर्ट–डॉक्टर.मुदित प्रताप सिंह, बरेली