अमेठी,

अमेठी,

 

 

ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी

 

 

स्लग–भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने पर चाट दुकानदार ने ख़ुशी में लोगों को फ्री में चाट वितरित की

 

 

अगली ख़बर हैं उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी से जहाँ क्रिकेट और अपने देश के प्रति लगाव तो बहुत लोगों में देखा हैं मगर उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के अन्तर्गत कस्बा गौरीगंज में एक क्रिकेट प्रेमी में अनोखा ही जज़्बा देखने को मिली | जी हां हम बात कर रहें एक चाट विक्रेता के क्रिकेट प्रेम की जिसके चलते आज गौरीगंज कस्बे में अनुज चाट कॉर्नर की जिन्होंने भारत के लगातार दूसरे टी 20 एवं ओवर आल तीसरे टी 20 विश्व विजेता बनने पर क्रिकेट प्रेमी चाट दुकानदार ने अनोखे अंदाज़ में जीत का जश्न मनाया | इस मौके पर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की खुशी में चाट दुकानदार ने लोगों को फ्री में चाट खिलाना शुरू कर दिया | वैसे तो विश्व विजेता बनने के बाद से टी-20 वर्ल्ड कप जीत की खुशी पूरे देश में देखने को मिल रही है | मगर क्रिकेट प्रेमी चाट दुकानदार ने भारत की जीत की खुशी में अपनी चाट की दुकान पर पोस्टर लगाकर लोगों के लिए चाट ही फ्री कर दी | मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट प्रेमी व कस्बे वासियों के साथ साथ राहगीरों ने भी मुफ्त मे मिल रही चाट का भरपूर आनंद लें रहे है | जबकि दुकानदार अनुज के मुताबिक हम भी खिलाड़ी थे लेकिन घर की स्थिति ठीक न होने के कार्ड दुकान खोल ली थी | जिसके चलते उनका जीवन काफी व्यस्त हो गया, आज भारतीय टीम की तीसरी बार टी 20 विश्व विजेता बनने से बेहद खुश महसूस हो रहीं हैं | इसलिए हमने यह खुशी लोगों के साथ बांटने के लिए चाट फ्री कर लोगो को खिलाना शुरू किया | स्थानीय लोगों ने भी दुकानदार के इस कदम की सराहना की और भारतीय टीम को जीत की बधाई दी |

 

 

ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी

Related posts

Leave a Comment