बाँसवाड़ा, राजस्थान

बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

रिपोर्ट–प्रमोद कलाल, बाँसवाड़ा, राजस्थान

 

 

स्लग–अज्ञात व्यक्ति द्वारा डाक घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल मिलते ही परिसर में मचा हड़कंप

 

 

अगली खबर हैं राजस्थान के जनपद बाँसवाड़ा से जहाँ शहर के मुख्य डाक घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को अचानक हड़कंप मच गया | डाक घर के आधिकारिक ई-मेल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें डाक घर परिसर में बम होने की सूचना दी गई थी | जबकि ई–मेल मिलने के लगभग एक घंटे बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों और पुलिस को दी | जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईडी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और डाक घर परिसर को खाली करवाना शुरू कर दिया गया हैं | सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है तथा संदिग्ध वस्तुओं की भी जाँच शुरू कर दी गई हैं | वहीं पुलिस ने डाक घर के कर्मचारियों और आस–पास मौजूद लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाल दिया गया है | फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से समझते हुए जाँच में जुट गई हैं और साथ ही शहर के मुख्य डाक घर को बम से उड़ाने की धमकी आधिकारिक ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा देने के बाद से ही धमकी भरा ई–मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास में लगी हुई हैं |

 

 

रिपोर्ट–प्रमोद कलाल, बाँसवाड़ा, राजस्थान

Related posts

Leave a Comment