गोण्डा

गोण्डा – डीएम ने जनपद के शतप्रतिशत किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से आच्छादित किए जाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

गेहूं क्रय केन्द्रों पर भी होगी फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने जनपद के शतप्रतिशत किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से आच्छादित किए जाने के उद्देश्य से फार्मर्स रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। उन्होंने बताया है कि यह प्रचार वाहन जिले के समस्त विकासखण्डों में फार्मर्स रजिस्ट्री के लाभ के संबंध में सभी कृषकों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ साथ धान एवं गेहूं का क्रय, फसल बीमा का लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड सहित खेती से संबंधित सभी प्रकार के लाभ भविष्य में किसानों को फार्मर्स रजिस्ट्री के आधार पर ही अनुमन्य होंगें। फार्मर्स रजिस्ट्री जनसेवा केंद्र के माध्यम से कराने के साथ साथ कृषि, राजस्व या पंचायत विभाग के कर्मचारी का सहयोग लेकर भी कराया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, एसडीओ कृषि शिव शंकर चौधरी सहित अन्य सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment