गोण्डा

गोण्डा जनपद में पहुंचे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी पार्टी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी विश्व में कोई भी पार्टी का संगठन गठबंधन के लिए आगे आता है इस पर विचार किया जाएगा।

 

यूजीसी बिल को लेकर सामान्य वर्ग के लिए सामान्य वर्ग का कोई एमपी एमएलए सामने नहीं आया। आज जनपद की कार्यकारिणी बैठक में पार्टी की रणनीति एवं पार्टी का विस्तार पर बल दिया जाएगा। पार्टी के सभी पदाधिकारी से बातचीत करते हुए आगे पार्टी की कार्यकर्ताओं में बढ़ोतरी की जाएगी ब्लॉक तहसील पंचायत सभी जगह हमारे पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नजर आएंगे।

 

पार्टी का आविष्कार करने के बाद 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आगे उतरेंगे। हमारी पार्टी सभी वर्गों और प्रकोष्ठों को एक कर चुनाव में लड़ेगी।

 

और भविष्य में समान विचारधारा वाले संगठन और लोगों के साथ हम आगे एक होकर चुनाव लड़ सकते हैं अगर स्थिति बनी तो गठबंधन जरूर किया जाएगा।

 

पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दों रोटी कपड़ा और मकान शिक्षा स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर हम लोग चुनाव में आगे उतरेंगे।

 

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के लिए प्रदर्शन को भी लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष में भाजपा सरकार पर निशाना सा था उन्होंने कहा कि यह भी भाजपा का एक रात एक व्यक्ति की प्रेस कांफ्रेंस करवा दी जाती है और अगले दिन वहां अमेरिका से दिल्ली पहुंच जाता है और उसे प्रोटेक्ट करने के लिए अनुमति भी दे जाती है।

 

भाजपा सरकार द्वारा जिन लोगों पर ईडी और सीबीआई द्वारा छाप मरवाया जाता है और अगले ही दिन वे सभी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो वाशिंग मशीन में धूल दिए जाते हैं।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया की 10 से 15 राज्यों की हम लोगों ने सूची तैयार रख कर रखी है और वहां पर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद वहां पर पार्टी का विस्तार किया जाएगा। पार्टी में महिलाओं का अनुपात उसके अनुपात लगभग समान ही रहेगा।

 

भाजपा का नारा है बाँटोगे तो काटोगे और इन्हीं लोगों के द्वारा हिंदू-मुस्लिम को अलग-अलग सरकार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा निशाना साधते हुए कहा गया कि जल जीवन मिशन अभियान के तहत करोड़ो का घोटाला किया गया है। गुजरात की कंपनी के द्वारा 15 लाख करोड़ का घोटाला किया गया है इसको लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

 

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कविता तिवारी, जिला अध्यक्ष संजय कुमार पाठक, जिला उपाध्यक्ष अनीश तिवारी,करण देव मिश्रा, रामेश्वर नाथ तिवारी, यशवंत मिश्रा, योगेश कुमार बाजपेई,ओमप्रकाश तिवारी जिला प्रवक्ता एसएन पाठक, उदय प्रताप तिवारी,एडवोकेट अतुल पाठक,अभिषेक तिवारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।व्यूरो चीफ ऋषभ मिश्रा

Related posts

Leave a Comment