अमेठी,
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी
स्लग–शौच के लिए गए बुजुर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, बुजुर्ग की मौत ; पुलिस जुटी जाँच में
जनपद अमेठी में आज जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत लोढ़ियावा गाँव में चली गोली | मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे के बगल बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया | बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह शौच के लिए निकले थे, तभी लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के किनारे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी | जहाँ नेशनल हाईवे के किनारे अज्ञात हमलावरों द्वारा बुजुर्ग की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई | वहीं गोलियों की आवाज से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में भय का माहौल फैल गया | घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ पर डॉक्टरों ने देखने के बाद बुजुर्ग को मृतक घोषित कर दिया | वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं | जबकि मृतक बुजुर्ग की पहचान हीरा लाल द्विवेदी के रूप में हुई है जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष बताई जा रहीं हैं | अभी हत्या के कारणों का कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की छानबीन कर हमलावरों की तलाश में जुटी है अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं |
ब्यूरो–राजेश सोनी, अमेठी