प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति

 

 

*पंजाब में भी लहराया संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का परचम,* *पंजाब में नई टीम हुई गठित*

 

व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु संगठन सदैव प्रतिबद्ध

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री हरविंदर तेजा जी के नेतृत्व में पंजाब प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्री गुरमीत सिंह टिवाना जी को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री राम कुमार जी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंजाब में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देशभर के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

 

पंजाब के व्यापारी वर्तमान समय में अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनमें बढ़ती व्यापारिक लागत, जीएसटी एवं कर संबंधी जटिलताएं, छोटे व्यापारियों पर बढ़ता आर्थिक दबाव, बाजारों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, ऑनलाइन एवं असंगठित व्यापार से बढ़ती प्रतिस्पर्धा तथा व्यापारिक सुरक्षा एवं सुगमता से जुड़े विभिन्न मुद्दे प्रमुख हैं।

 

राष्ट्रीय महासचिव श्री हरविंदर तेजा जी ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पंजाब के व्यापारियों की प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। संगठन व्यापारियों की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा तथा उनके त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह टिग्ना जी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के प्रत्येक जिले, शहर एवं बाजार में संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा व्यापारियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश सचिव श्री राम कुमार जी ने भी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।

 

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का स्पष्ट संकल्प है कि पंजाब के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, व्यापार के अनुकूल वातावरण के निर्माण तथा प्रदेश के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। संगठन व्यापारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर, सजग और संघर्षशील रहेगा।

 

जारीकर्ता: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

पंजाब प्रदेश इकाई

Related posts

Leave a Comment