स्कूटी पर अश्लील रील्स बनाने वाली दोनों लड़कियों व एक लडके को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्कूटी पर अश्लील रील्स बनाने वाली दोनों लड़कियों व एक लडके को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

लड़कियों द्वारा स्कूटी पर वीडियो बनाने को लेकर ट्रैफिक विभाग ने कार्रवाई करते हुए 47,500 का चालान किया था। स्कूटर मालिक पर कुल 80,500 रुपये का जुर्माना लगा है

 

नोए़डा में लड़कियों का स्कूटी पर स्टंटबाजी और अश्लील तरीके से होली खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने को लेकर केस दर्ज किया । अब इस मामले में दोनों लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास से वीडियो बनाने वाली प्रीति, विनीता और पीयूष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन तीनों ने सेक्टर 78 में अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस ने उनके खिलाफ 279, 290, 294, 336, 337 के तहत केस दर्ज किया है। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। हालांकि ये तीनों जमानती धाराएं है। जिनमें उन्हें कोर्ट से जमानत मिल जाएगी।

Related posts

Leave a Comment