बहराइच जिले के महरी गांव में आयोजित तिलक समारोह में गांव के लोगों ने खाना खाया

बहराइच जिले के महरी गांव में आयोजित तिलक समारोह में गांव के लोगों ने खाना खाया जिससे लोगों की तबियत खराब होने लगी। एंबुलेंस से 60 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी का इलाज करने में लगी है।

 

आपको बता दें कि राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी बौकहा के रिंकू पुत्र श्याम लाल का विवाह तय हुआ था जिसमें जिले के गुदुवापुर से तिलक आई थी।

 

वर और वधू पक्ष के लोगों ने खाना खा रहे थे वहीं रात आठ बजे से अचानक लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। इससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई।

 

पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक शशिराणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एंबुलेंस के जिला प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि 16 एंबुलेंस से लोगों को लाया गया।

 

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला भी अस्पताल पहुंची। उन्होंने बीमार लोगों का हाल जाना।

 

फूड पॉइजनिंग की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक शशि राणा ने अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि फूड पॉइजनिंग किसके कारण हुई है फिलहाल सभी लोगों की हालत सामान्य है

Related posts

Leave a Comment