निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला की मृत्यु, भाकियू ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र 

निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला की मृत्यु, भाकियू ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

 

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के-बण्डा नगर के पुवायां ऱोड स्थित संचालित एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। प्रसव के लिए महिला का आपरेशन किया गया था। प्रसव के दौरान महिला के खून की कमी बताई गई। जिसके चलते महिला ने अस्पताल में ही दम तोड दिया। इस बाबत भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जिलाधिकारी से पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम नभीची निवासी एक महिला के प्रसव पीड़ा हुई। जिसको लेकर बंडा सीएचसी लेकर आये। लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने पुवायां ऱोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। शुक्रवार रात को ही महिला का आपरेशन कर प्रसव कराया गया। लेकिन आपरेशन के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। जिसके चलते महिला की मृत्यु हो गई। अस्पताल में महिला का शव ले जाने के लिए काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लेकिन बाद में परिजन महिला का शव अपने साथ ले गए। इस मामले में भाकियू के युवा तहसील अध्यक्ष निरंकार सिंह ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा। पत्र में बताया कि बंडा में चल रहे अवैध रूप संचालित हो रहे अस्पतालों में हमारे किसानों के परिवार की मौतें हो रही है। संचालित हो रहे इन अस्पतालों में वेंटीलेटर से लेकर सर्जन तक की कोई सुविधा नहीं है। और न ही आपरेशन के कोई इंतजाम है। निरंकार सिंह ने पत्र में आगे बताया कि बंडा के पुवायां ऱोड स्थित एक निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद एक महिला की मृत्यु हो गई। इससे पूर्व भी क्षेत्र की और महिला की मृत्यु इसी अस्पताल में हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि डिप्टी सीएमओ को अवगत भी करवाया था। लेकिन उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। पत्र में अस्पताल की जांच करके कार्रवाई की बात लिखी है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में गौरव सिंह,अनुज सिंह,अमृत सिंह, बाबूराम, रामकेशन आदि के हस्ताक्षर हैं।

 

निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला की मृत्यु का कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं है।

 

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके वर्मा ने बताया यह मामला मेरी संज्ञान में नहीं है। । जिला संवाददाता बैभव सिंह इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर

Related posts

Leave a Comment