जनपद में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की बैठक हुई संपन्न, मीडिया कर्मियों ने जिलाध्यक्ष को दी बधाई

जनपद में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की बैठक हुई संपन्न, मीडिया कर्मियों ने जिलाध्यक्ष को दी बधाई

 

हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) का संजय शर्मा को बीते दिनों जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद रविवार 14 जनवरी को जनपद के जिला कार्यालय गौशाला रोड पर एक बैठक आहूत की गई। जिसमे उपस्थिति मीडिया कर्मियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय शर्मा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपजा के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर संजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के हितार्थ हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। साठी उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक बीपी सिंह ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडियाकर्मी अपनी गरिमा के साथ कार्य करे। आजकल देखा जा रहा है जनपद के कुछ मीडियाकर्मी अपनी गरिमा से भटकर गए। ऐसे लोगो को हम लोग मीडियाकर्मी नही कह सकते। हम और हमारा संगठन हरेक उस व्यक्ति या मीडियाकर्मी के साथ खड़ा है। जो सत्य के साथ खड़ा है। इस अवसर पर मुख रूप से संगठन के संरक्षक बीपी सिंह, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, पीएन शर्मा, अंकित शर्मा, आरिफ, यतेंद्र सेंगर, मनोज दीक्षित, अनुराग अग्निहोत्री, रोहन पाठक, आनंद सिसोदिया धर्मेंद्र सिंह आदि मीडियाकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

उन्होंने प्रदेश के मंत्री और आगरा-अलीगढ़ मंडल के प्रभारी रहकर संगठन को मजबूती दी है। वे छावनी परिषद के पहले सभासद फिर वाइस चेयरमैन और छावनी एरिया सिविल व वित्त समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वे दस सालों तक बी.एस.एन.एल. सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं और इसके अलावा मथुरा संसदीय सीट पर बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।

Related posts

Leave a Comment