स्वामी विवेकानंद जयंती व युवा दिवस अवसर पर उपजा के संरक्षक ने छवि चित्र पर किया नमन, 

स्वामी विवेकानंद जयंती व युवा दिवस अवसर पर उपजा के संरक्षक ने छवि चित्र पर किया नमन,

 

छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय के बारे में कराया अवगत

 

हाथरस। शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती’के अवसर पर शहर में स्थित महात्मा गाँधी गर्ल्स इंटर कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिसन सरंक्षक रविंद्र शास्त्री, विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्पित वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिसन सरंक्षक रविंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि युग पुरुष स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था. भारतवर्ष में इनके जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी की बुद्धिमानी और नैतिक सिधान्तों की पूरी दुनिया कायल थी,उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। और पूरी दुनिया में ‘हिंदूधर्म’ का स्थान बनाने और इसके महत्व को बताने में अहम् भूमिका निभाई । स्वामी जी ने भारत में आध्यात्मिक उत्थान के हेतु महत्वपूर्ण कार्य किये, स्वामी जी ने गरीबों की सेवा के लिए “रामकृष्ण मिशन” की स्थापना की थी। स्वामी विवेकानंद जी ने देश के युवाओं में प्रगति करने के लिेए नया जोश और उत्साह प्रदान दिया, स्वामी जी देशभक्त संत के रूप में जाने जाते हैं, इसलिए उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद एक हिंदू भिक्षु और श्री रामकृष्ण के परम शिष्य थे,पश्चिम में भारतीय योग और वेदांत दर्शन की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने शिकागो, 1893 में विश्व धर्म संसद में एक मजबूत छाप छोड़ी विश्व धर्मों की अंतर्निहित एकता पर एक शक्तिशाली भाषण दिया था। उन्होंने पारंपरिक ध्यान और निस्वार्थ सेवा (कर्म योग) के साथ, साथ लोगों को शिक्षा दी,उन्होंने भारतीय महिलाओं की स्थिति सुधारने एवं जाति व्यवस्था को खत्म करने के महत्वपूर्ण कार्य किये।कार्यक्रम का संचालन सौरभ सिंह जी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यापक रण सिंह, कार्यक्रम संयोजक आकाश एवं नगर सहमंत्री कृष्णा राना रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से अंजली ठाकुर जी एवं विद्यालय शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहे। किया।

Related posts

Leave a Comment