कानून एव राज्य मंत्री कल्याण मंत्री की पत्नी से मिली महिला एवं बाल कल्याण की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लगाई न्याय की गुहार

कानून एव राज्य मंत्री कल्याण मंत्री की पत्नी से मिली महिला एवं बाल कल्याण की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लगाई न्याय की गुहार

 

हाथरस। महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने शनिवार को आगरा स्थित आवास पर कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल की धर्मपत्नी मधु बघेल से मुलाकात की। साथ ही अवगत कराया की बीते दिनों संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा के साथ उनके पति धीरज राणा और ससुराल के लोगो द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया गया साथ ही उनको घर से निकाल दिया गया। जिसमे जनपद के प्रशासन द्वारा कोई आवश्यक कार्यवाही नही किए जाने पर पीड़ित महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने कानून मंत्री एसपी सिंह की धर्मपत्नी मधु बघेल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा के साथ जिलाध्यक्ष राखी प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, बृजलता राजपूत, ज्योति, पिंकी अन्य और सभी महिलाएं साथ में उपस्थित थी।

Related posts

Leave a Comment