मिशन शक्ति के अंतर्गत नवरात्रि के शुभ अवसर पर नौ कन्याओं/देवियों का पूजन एवं डांडिया नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह।

मिशन शक्ति के अंतर्गत नवरात्रि के शुभ अवसर पर नौ कन्याओं/देवियों का पूजन एवं डांडिया नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह।

डॉ0कल्प राम त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ गोण्डा

गोंडा/ नगर के बरियार पुरवा स्थित नेशनल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में नवरात्रि के पर्व पर चल रहे मिशन शक्ति नवरात्रि पर्व आज सप्तमी के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एस पी गुप्त,प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मीना सिंह,और अन्य विशिष्ट अतिथि के द्वारा नव कन्याओं का पूजन अर्चन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश महासचिव रविंद्र कुमार पाण्डेय कवि द्वारा किया गया।नवरात्रि स्पेशल मिशन शक्ति के अंतर्गत नौ कन्याओं का पूजन व भोज, डांडिया नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक एसपी गुप्त ने बताया कि नवरात्रि पर्व कब और क्यों मनाया जाता है।सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का क्या महत्व है। मां देवी किन-किन रूपों में अवतार लेती हैं और सनातन धर्म कैसे भारत में स्थापित हो। आज के परिवेश में बच्चों को संस्कारी बनाने की आवश्यकता है।इसमें माता-पिता, गुरु और शिष्य सभी का योगदान होना चाहिए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद की मण्डलध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका सभासद अरविंद कुमार सोनी उर्फ बबलू रहे। गणेश बने शिवांश गुप्ता का अभिभावकों ने खूब उत्साह वर्धन किया। इसके बाद अमिभावको और बच्चों ने गणेश आरती, गणेश नृत्य, दुर्गा नृत्य, शंकर पार्वती नृत्य, देखकर खूब वाहवाही बटोरी, लगातार तालियां बजती रही और लोग थिरकते रहे। नवरात्रि के पर्व पर माता के माता दुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मंत्र मुग्ध हो गया। पूर्व प्रधानाचार्य उमा श्रीवास्तव साल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के क्रम में काली नृत्य हे कालरात्रि, ज्योति गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में राधा कृष्ण नृत्य कृतिका कसौधन और कोमल मोदनवाल द्वारा, शिव तांडव द्वारा प्रस्तुति अकाल मृत्यु विद्यालय के छात्र धनंजय द्वारा प्रस्तुत किया गया। और अंत में सामूहिक डांडिया नृत्य, नगाड़े संग ढोल बाजे, प्रज्ञा गुप्ता, लाडली गुप्ता सोनी और प्रिया द्वारा प्रस्तुति की गई। विद्यालय में नवरात्रि के पर्व पर प्रस्तुति कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक एसपी गुप्त के द्वारा पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश,पवन श्रीवास्तव, उमा शंकर पाण्डेय, मीना सिंह, सीमा शर्मा, निधि, काजल गुप्ता, दीपिका शुक्ला, सुनीता टंडन, कांति देवी,दिनेश कुमार दीपक मंडल शिवम मिश्रा श्याम जी मिश्रा, और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति व विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment