*भारतीय मजदूर संघ जिला सोनभद्र, उप्र* जयप्रकाश वर्मा सोनभद्र।

*भारतीय मजदूर संघ जिला सोनभद्र, उप्र*
जयप्रकाश वर्मा
सोनभद्र।

विषयः प्रदेश के श्रमिकों/ कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आज दिनांक 16 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय सोनभद्र के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र के नेतृत्व में संगठित व असंगठित क्षेत्रों के भिन्न-भिन्न उद्योगों में काम करने वाले संविदा / आउटसोर्सिंग / निविदा कर्मचारियों ने निम्न लिखित मांगो को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन दिया
प्रमुख मांगें

1. 108,102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की जाये एवं धन उगाही पर तत्काल रोक लगाई जाये।
2. एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों के बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाये।
3. आशा / आशा संगिनी को न्यूनतम रुपये 18000/24000 मानदेय निश्चित करते हुए
सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये।
4. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियमित किया जाए एवं न्यूनतम मानदेय
रुपये 18000/- किया जाये तथा सभी को सामजिक सुरक्षा प्रदान की जाये।
5. पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाये एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाये।
6. ई-रिक्शा, आटो को स्टैंड दिया जाये एवं पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाई जाये।
7. ई-रिक्शा चालक, आटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी प्रदान की जाये और सामाजिक सुरक्षा से आवृत्त किया जाए।
8. कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये।
9. संविदा/निविदा सफाई कर्मचारियों को रुपये 18000/- का वेतन दिया जाए एवं उन्हें नियमित किया जाये।
10. सरकारी एवं निजी उद्योगों में कार्यरत संविदा/आउट सोर्सिंग कर्मियों का शोषण व उत्पीड़न बंद किया जाए एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा से आवृत्त किया जाये।
11. संविदा कर्मियों की नियमावली बनाई जाये।
12. मिड-डे मील के कर्मचारियों का मानदेय रूपये 10000/- किया जाये।
13. पुरानी पेंशन बहाल की जाये।
14. प्रदेश के समस्त जिला सहकारी बैंकों का लंबित वेतनमान पुनरीक्षित किया जाय

इससे अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सदानंद उपाध्याय, जिला मंत्री श्री दशा राम यादव, काशी प्रांत के प्रदेश मंत्री श्री अरूण कुमार दुबे ,एनसीएल के महामंत्री श्री मनोज कुमार सिंह, पर्यावरण प्रभारी अनील कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष श्री राम बली यादव,जिला सयुक्त मंत्री रीना अशोक मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिंडालको महामंत्री नीलेश सिंह मंकर्निका कोल सदर अस्पताल लोड़ी के संविदा श्रमिक भारतीय डाला अल्ट्राटेक सीमेंट यूनियन के अध्यक्ष रमेश सिंह और युनियन केपदाधिकरी एव सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 26अप्रैल 2023को विशाल धरना प्रर्दशन होना प्रस्तावित है

Related posts

Leave a Comment