Sunny Verma Haridwar News 879120 4683

Sunny Verma Haridwar
News 879120 4683

हरिद्वार, 18 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व धर्मनगरी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। दक्ष महादेव, बिल्केश्वर महादेव, दरिद्र भंजन, दुख भंजन, तिलभांडेश्वर, नीलेश्वर महादेव मंदिर आदि पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की और व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी मंदिरों में तैनात किया गया था। पौरिाणक मंदिरों के अलावा विभिन्न कालोनियों व मौहल्लों में स्थित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने औधड़दानी शिव का जलाभिषेक किया।

पौराणिक नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाने वाले भगवान शिव श्रद्धालु भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम अवसर है। शिवरात्रि पर पूर्ण विधि विधान से किए गए जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। शिव कृपा से घरों में सुख समृद्धि का वास होता है।

Related posts

Leave a Comment