लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित आरोपी गिरफ्तार

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

 

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 1,2,2023 को थाना छपिया पुलिस ने मु0अ0स0 17/2023 धारा 363, 366 भादवि से सम्बन्धित लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त नितिन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना छपिया मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. नितिन वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी शीतलगंज थाना छपिया जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-17/23, धारा 363,366 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 रमेश कुमार वर्मा मय टीम।

Related posts

Leave a Comment