रिपोर्ट तनवीर खान

रिपोर्ट तनवीर खान
*राष्ट्रीय गौसेवा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ने किया बेड़नापुर गौशाला का निरीक्षण,गौशाला मे स्वयं तैयार किया गौ वंशो के लिए भोजन*

 

*जनपद बहराइच के तेजवापुर ब्लॉक की बेड़नापुर गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे राष्ट्रीय गौसेवा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शुभम तिवारी | गौशाला की व्यवस्था को देखकर हुए खुश | इस दौरान ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डा अनिरुद्ध सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे* |

*संगठन मंत्री ने गौमाता के लिए तैयार किए जा रहे भोजन में किया श्रमदान | संगठन मंत्री ने चन्नी में भूसे, हरे चारा और चूनी को मिलाकर किया गौ वंशो के लिए भोजन तैयार | संगठन मंत्री के साथ ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी तेजवापुर ने भी किया गौशाला में श्रमदान* |

*संगठन मंत्री ने बताया कि गौमाता की सेवा करना , सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, शास्त्रों ने भी गौमाता की महानता का वर्णन किया है | आज मैंने गौमाता की सेवा का शुभावसर पाया है | सरकार , प्रशासन और समाज के सहयोग से ही बेहतर संचालित हो सकती है गौशालाएं | सभी संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता को गौशाला संचालन में सहयोग करना चाहिए | लोगों को अपने जन्मदिन के अवसर पर भूसा, दाना, पशु आहार इत्यादि गौशालाओं में करना चाहिए दान* |

Related posts

Leave a Comment