गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, 24 को आएंगे भारत

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, 24 को आएंगे भारत

21 Jan 2023 : KhushiSamay

नई दिल्ली(डेस्क) – 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर इस बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि होंगे। अब्देल रिपब्लिक डे परेड का हिस्सा बनने के लिए 24 जनवरी को दिल्ली आ रहे हैं।

बता दें कि अल- सिसी 24 से 26 जनवरी 2023 तक भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति सिसी के साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। सभी 24 जनवरी 2023 को नई दिल्ली पहुंचेंगे।

Related posts

Leave a Comment