भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी माँ यमुना महारानी का दिव्य एवं भव्य चुनरी मनोरथ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी माँ यमुना महारानी का दिव्य एवं भव्य चुनरी मनोरथ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

संवाददाता रतीभान गोस्वामी की खास रिपोर्ट

खबर है मथुरा जनपद का जहां संस्था अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिला मथुरा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी माँ यमुना महारानी का दिव्य एवं भव्य चुनरी मनोरथ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बंगाली घाट राधे श्याम आश्रम से बैंड बाजो के साथ माँ यमुना महारानी की शोभायात्रा निकली गई। इसके पश्चात सभी यजमानों एवं सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यमुना महारानी की पूजा अर्चना पर दुग्धाभिषेक किया गया। यमुनाजी को इस पार से उस पार तक 1100 मीटर लंबी चुनरी नोकाओ में बैठे सदस्यों के द्वारा भजन कीर्तन के साथ अर्पण कर सम्पूर्ण विश्व मे सर्व सुख शांति की प्रार्थना की गई।

Related posts

Leave a Comment