नर सेवा ही नारायण सेवा के तर्ज पर एक हजार एक जरूरतमंदो मे किया गया कम्बल का वितरण व भण्डारा

नर सेवा ही नारायण सेवा के तर्ज पर एक हजार एक जरूरतमंदो मे किया गया कम्बल का वितरण व भण्डारा
जयप्रकाश वर्मा
करमा सोनभद्र।
करमा ब्लाक के सिरसिया ठकुराई ग्राम पंचायत के किरहिया पहड़ी पर मंगलवार को समाज सेवी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधुपुर श्री राजकुमार यादव के द्वारा एक हजार एक जरूरतमंदो मे कंबल का वितरण कर विशाल भण्डारे का व्यवस्था किया गया। उन्होंने बताया की नर सेवा ही नारायण सेवा होता है। अपने लिए तो हर एक लोग जीते है लेकिन सच्चा इंसान वही होता है जो गरीबो जरूरतमंदो के काम आवे। उन्होंने बताया की कंबल वितरण लिस्ट लगभग बीस ग्राम पंचायतो मे जाकर मै स्वयं चिन्हित किया हूँ।वही कंबल पाकर गदगद हुए मुबारकपुर निवासी रच्चन भारती ने बताया की राजकुमार यादव के द्वारा प्रत्येक वर्ष भीषण ठंढ को देखते हुए गरीबो मे कंबल का वितरण व निर्धन कन्याओं का विवाह भी कराया जाता है। कार्यक्रम का संचालन रामकेश पनिका द्वारा किया गया इस मौके पर सोनाँचल उत्थान एवं विधिक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक मनोज कुमार दीक्षित राजन चौबे, रोहित चौहान, अमित कुमार, धीरज गुप्ता,मुन्ना पटेल, राहुल चौहान, सुभाष यादव, बंटी खान सहित हजारों की संख्या मे पुरुष व महिलाए उपस्थित रही।

Related posts

Leave a Comment