राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब आगमन को लेकर तैयारियां शुरू
पूर्व विधायक डैनी ने कांग्रेसी कार्यकर्ता से की मीटिंग
अबोहर, 28 दिसंबर (शर्मा/सोनू): राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है जो जल्द ही पंजाब पहुंचेगी। यात्रा की पंजाब आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। आज अमृतसर के पूर्व विधायक सुखविंद्र सिंह डैनी ने अबोहर में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस अवसर पर जिला प्रधान पूर्व विधायक दविंद्र सिंह घुबाया, अबोहर कांग्रेस के प्रधान सुभाष बाघला, बल्लुआना से कांग्रेसी नेता राजिंद्र कौर, बहाववाला कांग्रेस प्रधान पूर्व सरपंच मक्खन लाल आलमगढ़, ब्लॉक खुईयांसरवर कांग्रेस प्रधान सरपंच हरप्रीत सिंह, सुधीर भादू, सतवंत सिंह बराड़, कविता सौलंकी, सोमनाथ जसूजा, पूर्व पार्षद राजाराम, अनिल बाघला, राजू चौहान, रमेश बिश्रोई पन्नीवाला माहला व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कमर कस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से अन्य राजनीतिक पार्टियों में घबराहट पैदा हो गई है और इस यात्रा को विफल करने के लिए तरह तरह के कड़े हत्थकंडे अपना रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा को लोगों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि विधायक कांग्रेस के हैं हम उन्हें भी इस यात्रा में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं।
फोटो:8, मंच पर मौजूद नेतागण व उपस्थित कांग्रेसी।

Related posts

Leave a Comment