दो अलग अलग स्थानों पर हुऐ सड़क हादसे में पांच लोग घायल

दो अलग अलग स्थानों पर हुऐ सड़क हादसे में पांच लोग घायल

दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर

कर्नलगंज, गोण्डा। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना कर्नलगंज से परसपुर मार्ग स्थित पाण्डेयचौरा- बलमत्थर बार्डर के पास की है, जहाँ एक अज्ञात कार की चपेट में आकर मां बेटे के साथ ही एक लड़की घायल हो गई। तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां से दो लोगों को गोंडा रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र के आंटा गांव निवासी अभिषेक कश्यप उम्र 21 वर्ष अपनी मां ममता 45 वर्ष तथा वंदना 18 वर्ष के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी पाण्डेयचौरा- बलमत्थर बार्डर के पास एक अज्ञात कार की चपेट में आकर घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया। जिसमें ममता और अभिषेक को बेहतर इलाज हेतु गोंडा भेज दिया गया। दूसरी घटना गोंडा-लखनऊ हाईवे स्थित जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। यहां ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार रमन लाल उम्र करीब 29 वर्ष व ठाकुरदीन उम्र 35 वर्ष निवासी केशवपुर अयोध्या घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment