श्री राजकुमार, अपर पुलिस महानिदेशक,

श्री राजकुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, द्वारा जोनल कार्यालय बरेली स्थित सभागार में परिक्षेत्र/जनपद प्रभारियों के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों, जन शिकायतों का निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयेः-*

आज दिनॉंक 22.12.2022 को श्री राजकुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली द्वारा जोन कार्यालय, बरेली स्थित सभागार में पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों, जन शिकायतों के निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयेः-

1- नगर निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।
2-वी0वी0आई0पी0/वी0आई0पी0 भ्रमण के दौरान नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था का प्रबन्ध कराते हुये सतर्क दृष्टि रखी जाये।
3- नगर निकाय चुनाव के दौरान जिन क्षेत्रों में पूर्व में हिंसक घटनायें हुयी है उन क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी जाकर भ्रमण कर भौतिक सत्यापन कर लें व चुनाव के दौरान उन क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना सुनिश्चित करें।
4.- थानावार आपसी रंजिश के प्रकरणों की समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाये। थाने पर हत्या/बलवा रोकथाम रजिस्टर या व्यक्तिगत रंजिश रजिस्टर को अद्यावधिक करा लिया जाये।
5- सभी थानों में असलहो के लाईसेंसधारकों की सूची अपडेट कर ली जाये।
6- मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रभावी गश्त की जाये।
7- जातिगत/धार्मिक विवादों के प्रकरणों को सूचीबद्ध कर समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही कर ली जाये।
8- शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ व धर्मगुरूओं से संवाद स्थापित किया जाये।
9- पुलिस से मारपीट की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये ऐसे प्रकरणों में कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाये।
10-सनसनीखेज अपराधों(हत्या, लूट एवं डकैती) की घटनाओं पर राजपत्रित अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुॅंचे तथा गुण-दोष के आधार घटना का शीघ्र अनावरण करना सुनिश्चित करें।
11- गौकशी की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही कर गौकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट व उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये।
12- जनपद बरेली में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियोगों की लम्बित विवेचना अधिक पाये जाने पर विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
13- विगत वर्ष की तुलना में हत्या के प्रकरणों में *जनपद बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, अमरोहा व रामपुर में वृद्धि पायी गयी, लूट के प्रकरणों में जनपद बदायूॅं, शाहजहॉंपुर, बिजनौर, अमरोहा एवं सम्भल में वृद्धि पायी गयी, डकैती की घटनाओं में जनपद सम्भल में वृद्धि पायी गयी तथा बल्बा की घटनाओं में जनपद बरेली,पीलीभीत अमरोहा एवं सम्भल में वृद्धि पाये जाने पर* उक्त प्रकरणों में अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
14- *अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों की जनपद शाहजहॉंपुर व अमरोहा में लम्बित विवेचनाये अधिक पाये जाने पर* गुणदोष के आधार पर विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
15- आई0जी0आर0एस0/सी0एम0 हेल्पलाइन/ जोनल कार्यालय से प्रेषित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
16- जनपदों में प्रचलित वृहद निर्माणों की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्वक शीघ्र निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
17- लम्बित प्रारम्भिक जॉंचो/विभागीय कार्यवाही की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
18- सोशल मीडिया ट्वीटर आदि पर फर्जी, आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये एवं जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा ऐसे ट्वीट का तत्काल खण्डन किया जाये।
19- मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त बड़े माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।
20- महिला सम्बन्घी अपराधों व छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश हेतु महिला सुरक्षा दल को सक्रिय किया जाये।
21- सार्वजनिक स्थानों( पार्क, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर व मॉल आदि) पर नियमित पुलिस गश्त भेजी जाये।
22- फुट पेट्रोलिंग की कार्यवाही की समीक्षा कर सम्बन्धित हैड्स में प्रभावी कार्यवाही की जाये।
23- धर्मांतरण के प्रकरणों में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाये।
24- थाने पर अकारण किसी को न बैठाया जाये।
25- सीसीटीएनएस रैंकिंग में जनपद सम्भल, रामपुर, मुरादाबाद व शाहजहॉंपुर का रैंकिंग में स्थान काफी नीचे है, अतः इसमें सुधार की आवश्यकता है।
26- प्रत्येक थाना प्रभारी के पास अपने थानाक्षेत्र के धर्मगुरूओं, व्यापारियों व डिजिटल वालंटियरस की अद्यावधिक सूची होनी चाहिये तथा उनसे निरन्तर संवाद स्थापित किया जाये।
27- अपराध नियंत्रण हेतु बनाये गये सी-प्लान एप में हल्का उ0नि0 व बीट आरक्षी का मोबाइल नम्बर जुड़ा होना चाहिये तथा सी-प्लान एप में सम्बन्धित क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापारियों तथा सभी जाति/धर्म के लोगों का नम्बर जुड़े होना चाहिये। जिला ब्यूरो चीफ भावेश कुमार शाहजहांपुर इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़

Related posts

Leave a Comment