बरेली,

बरेली,

 

 

रिपोर्ट–मुदित प्रताप सिंह, बरेली

 

 

फतेहगंज पश्चिमी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस पर सप्ताह के अंतर्गत तारा देवी स्कूल में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया | इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई | जबकि इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्पित भामा शाह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं संस्कारवान बनाने के लिए प्रत्येक गांव में साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए | उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन सामूहिक रूप से एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ तथा सनातन संस्कृति पर चिंतन मनन किया जाना चाहिए, जिससे समाज में एकता और जागरूकता का वातावरण बने | अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा संगठन के विस्तार के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया | राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हरीश कुमार कोरी ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज के हितों की रक्षा एवं सामाजिक समरसता के लिए संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है | इस बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कार्यकर्ताओं से समाज को जातियों में विभाजित करने के बजाय आपसी भाई चारे और संगठन की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी कैफे या अन्य स्थान के माध्यम से किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर विधिक कार्यवाही कराई जाएगी | इस दौरान बैठक में प्रदेश मंत्री अर्पित भामा शाह एडवोकेट, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार, जिला महामंत्री हरीश कुमार कोरी, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, जिला मंत्री सौरभ शर्मा, विजय, शिवा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष सतीश ठाकुर, महामंत्री गौरव शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मीटिंग में उपस्थित रहे |

 

 

रिपोर्ट–मुदित प्रताप सिंह, बरेली

Related posts

Leave a Comment