*प्रेस नोट थाना बण्डा*
*जनपद शाहजहाँपुर*
*सराहनीय कार्य दिनांक 19.06.2026*
*“थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।”*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पुवायां के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान, चिन्हित किये गये अपराधियो की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी-जिलाबदर अपराधी, रोकथाम अवैध शराब-शस्त्र/अफीम चरस बिक्री-निर्माण के क्रम में थाना बण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 17.06.2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बण्डा पर अभियुक्तगण अमरजीत पुत्र वीरपाल आदि 05 नफर के विरुद्ध वादी की पुत्री से अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोने की चैन की मांग करने तथा मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने एवं विषाक्त पदार्थ देकर उसकी हत्या कर देने के संबंध में मु0अ0सं0 283/2026 धारा 85/80(2)/115(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी था। इसी क्रम में आज दिनांक 19.06.2026 को थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय 11:50 बजे पिपरिया हरिश्चन्द्र मोड़ से अभियुक्त अमरजीत पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम सिसौरा सिसौरी, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
अमरजीत पुत्र वीरपाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम सिसौरा सिसौरी थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
283/2026 धारा 85/80(2)/115(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-*
पिपरिया हरिश्चन्द्र मोड़ से, दिनांक 19.06.2026, समय 11.50 बजे
*गिरफ्तार करने वाली टीमः–*
1. प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह
2. उ0नि0 प्रदीप चौधरी
3. का0 मोहित पवांर
4. रि0का0 आदेश कुमार
जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन यादव इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ शाहजहांपुर